June 24, 2026

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारणी सदस्य का असामायिक निधन बड़ी क्षति – सुनील कुमार यादव

Read Time:2 Minute, 43 Second

(डेस्क बारसोई )

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारणी सदस्य रहे न्यू मार्केट निवासी महबूब आलम का गुरुवार को असामायिक निधन हो गया। उनके निधन के बाद पूरे जिला कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर हैं। इसी क्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवासीय कार्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस शोकसभा में दिवंगत महबूब आलम के तस्वीर पर सभी ने पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि दिवंगत महबूब आलम के निधन से जिला कांग्रेस कमेटी को बड़ी क्षति हुई हैं और इसकी पूर्ति नहीं की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि महबूब आलम ने कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत की और हमेशा से कांग्रेसवादी रहे। उनके द्वारा संगठन को लेकर किए गए कार्यों को पार्टी कभी नहीं भूल सकती है। उनकी कमी हमेशा कांग्रेस पार्टी को रहेगी। सुनील कुमार यादव ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मैंने एक अच्छे अभिभावक और मार्गदर्शन को खो दिया है ईश्वर से प्रार्थना है कि ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। मौके पर मनिहारी के मुख्य पार्षद सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव, संजय सिंह, गुलाम शाहिद, मोहम्मद नाजिर हुसैन, सिकंदर मंडल, अरुण यादव, अवधेश मंडल,मन्नी पासवान,मोहम्मद इश्तियाक आलम, साबिर अंसारी, सिमरनजीत सिंह, एडवोकेट हसन, प्रीतम चक्रवर्ती, चंद्र भूषण सिंह, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद जहांगीर, प्रोफेसर मनोज यादव, साजिद खान मौजूद रहे।

Previous post मनिहारी में युवती की संदिग्ध मौत, प्रेम प्रसंग में साजिश की आशंका, परिजनों ने उठाए सवाल
Next post जातीय जनगणना कराने का फैसला को पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया स्वागत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial