कटिहार जिले में लोकतंत्र का महापर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया
77.73% प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का किया प्रयोग।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में 77.73%लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया है।संध्या 6 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार कटिहार विधानसभा क्षेत्र में 74.75%, कदवा विधानसभा क्षेत्र में 73.43%, कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में 77.84%, प्राणपुर विधानसभा में 80.63%,बरारी विधानसभा क्षेत्र में 80.19%, मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में 79.03% लोगों ने मतदान किया है।संध्या पांच बजे तक मिली जानकारी के अनुसार 75.23 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। कटिहार विधानसभा क्षेत्र में 72.50%, कदवा विधानसभा क्षेत्र में 70.63%, कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में 75.11%, प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में 78.89%,बरारी विधानसभा क्षेत्र में 77.67%, मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में 76.70%लोगों ने संध्या पांच बजे तक मताधिकार करने की सुचना मिली है।जिले में लोकतंत्र का महापर्व शांतिपूर्ण वातावरण में उत्साह पूर्वक संपन्न हो गया। जिला प्रशासन के द्वारा मतदान को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। जिला प्रशासन के द्वारा मतदान को लेकर पुख्ता तैयारी किया गया। सभी मतदान केंद्र पर सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। दंडाधिकारी दंडाधिकारी के साथ-साथ सेक्टर में मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्त किया गया था। सड़क पर पुलिस गस्त नियमित रूप से किया जा रहा था। जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति की गया था।ताकि मतदान कार्य शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास वातावरण में हर मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। मतदाताओं ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़े उत्साह के साथ मतदान कार्य में भाग लिया। जिला पदाधिकारी सहित जिले के उच्च अधिकारी ने अधिकांश मतदान केंद्र का जायजा लिया। मतदान कार्य को सफल बनाने में जिले के तमाम मतदाताओं का सहयोग सराहनी रहा। हर वर्ग के मतदाता बड़े उत्साह के साथ मतदान कार्य में भाग लिया। *सभी उम्मीदवार के भाग्य ईवीएम मशीन में बंद हो गया* आज कटिहार जिले के सात विधानसभा क्षेत्र के सभी उम्मीदवार के भाग्य ईवीएम मशीन में बंद हो गया है।जिसमें प्रमुख रूप से कटिहार विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के उम्मीदवार तार किशोर प्रसाद, इंडिया महा गठबंधन के उम्मीदवार सौरभ कुमार अग्रवाल, स्वतंत्र प्रत्याशी डॉ राम प्रकाश महतो, कदवा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी, कांग्रेस के उम्मीदवार डॉक्टर शकील अहमद खान, स्वतंत्र प्रत्याशी सह पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह, जिला पार्षद आशा सुमन, प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार निशा सिंह, राजद उम्मीदवार इशरत प्रवीण, बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार संगीता देवी, इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवार कामरेड महबूब आलम, मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार शंभू सुमन, कांग्रेस उम्मीदवार मनोहर प्रसाद सिंह, कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार कविता पासवान, कांग्रेस उम्मीदवार पूनम पासवान, बरारी विधानसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार विजय सिंह,कांग्रेस उम्मीदवार तौकीर आलम सहित सभी दल एवं स्वतंत्र प्रत्याशियों का भाग्य आज ईवीएम मशीन में बंद हो गया है। सभी प्रत्याशियों का भाग का फैसला 14 नवंबर को होना है। मतदान के पश्चात सभी उम्मीदवार के समर्थक अपनी-अपनी मटन का गणित निकालने में जुट गए हैं।
