कदवा विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न
मतदान केंद्र पर पुरुष मतदाता के अपेक्षा महिलाएं मतदाता बड़ी संख्या में देखा गया।
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कदवा विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हो गया है। कदवा विधानसभा क्षेत्र में संध्या पांच बजे तक 70.63%लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।आज सुबह 7:00 से मतदान प्रारंभ हुआ संध्या 6:00 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया है। निर्धारित समय के अनुसार अधिकांश मतदान केंद्र पर मतदान कार्य प्रारंभ हो गया, लेकिन कई मतदान केंद्र पर तकनीकी खराबी के कारण थोड़ा विलंब से प्रारंभ हुआ। लेकिन मतदाता बड़े ही धैर्य पूर्वक कतार में अपने-अपने बारी आने का इंतजार करते रहे। मतदान केंद्र पर पुरुष के अपेक्षा महिलाएं बड़ी संख्या में देखा गया। मतदान केंद्र पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। सड़कों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस की वहां गस्त नियमित रूप से लगाया जा रहा था। विभिन्न मतदान केंद्र पर जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक, जिला उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक नियमित रूप से मतदान केंद्र का जायजा लिया। मतदान को लेकर आम मतदाता काफी उत्साहित देखे गये।कई मतदान केंद्र पर तो प्रातः 6:00 बजे से ही मतदाताओं कतारबद्ध होकर मतदान देने के लिए उपस्थित हो गये।महिला मतदाताओं में खास उत्साह देखा गया।क्योंकि महिलाओं को घरेलू कार्य के दायित्व को भी निभाना पड़ता है। इसलिए इन्होंने पहले मतदान तब जलपान करने का निर्णय लिया। इसलिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर पहुंच गये। महिलाओं ने मतदान करने के पश्चात अपने पारिवारिक सदस्य के लिए जलपान की व्यवस्था किया गया। मतदान केदो पर 18 वर्ष से ऊपर के नए चेहरे बड़ी संख्या में उत्साह पूर्वक पहली बार मतदान में भाग लिया। युवा वर्ग काफी उत्साहित दिखे ।मतदान केंद्र में हर उम्र के महिला-पुरुष ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यहां तक की वृद्ध और बीमार व्यक्ति भी मतदान केंद्र पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया। लोकतंत्र का महापर्व मतदान माना जाता है। लोगों में मतदान करने के प्रति आज भी जिज्ञासा और उत्साहित है।मतदान करने के लिए युवा वर्ग को काफी दिनों तक इंतजार करना पड़ा। दिवाली के समय अन्य प्रदेश में कार्य करने वाले युवा वर्ग घर आए थे। घर में परिवार के साथ दिवाली मनाया। उसके बाद लोक आस्था का महापर्व छठ को भी बड़े उत्साह से मनाया। छठ के बाद लोकतंत्र का महापर्व मतदान में भाग लेने के लिए अपने परिवार के साथ रह गये।ऐसे कई युवा हैं जो इस वर्ष लंबे अवधि के बाद अपने गांव के मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान कार्य में भाग लिया है। कई ऐसे मतदाता है,जो अन्य प्रदेश से मतदान करने के लिए अपने-अपने गांव पहुंचे और आज उन्होंने मताधिकार का प्रयोग किया। और परिवार के लोगों से मिला।
कदवा विधानसभा क्षेत्र में कल 16 उम्मीदवार के भाग्य ईवीएम में बंद।
कदवा विधानसभा क्षेत्र में कल 16 उम्मीदवार मैदान में है।जिसमें कांग्रेस से डॉक्टर शकील अहमद खान,जदयू से दुलाल चंद्र गोस्वामी,एआईएमआईएम से मोहम्मद शाकिर राजा,बहुजन समाजवादी पार्टी से विद्यानंद मंडल,जनसुराज से मोहम्मद सहरयार,एम.एन.डी.पी से मो0 समीउद्दीन, पी पीआईडी से सुनील कुमार मंडल, वीपीआई से अनमोल कुमार, स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में हिमराज सिंह,आशा सुमन, मो0 राजा उल हक, प्रमोद दास, राजीव मंडल,सादिक हुसैन, साजन कुमार, सुरेश यादव का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। *
