November 15, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सौंदर्यीकरण कार्य का प्रमुख ने किया उद्घाटन।

Read Time:2 Minute, 5 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कबैया में षष्टम वित्त आयोग योजना अंतर्गत पंचायत समिति मद से पांच लाख 96 हजार की लागत राशि से विद्यालय प्रांगण में हुए सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नीलू देवी तथा मुखिया सागर यादव आदि ने फीता काट कर किया। प्रमुख नीलू देवी व मुखिया सागर यादव ने बताया कि कालसर पंचायत वार्ड संख्या तीन में स्थापित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कबैया प्रांगण का सौंदर्यीकरण कार्य हुआ है, जिसका विधिवत गणमान्य लोग व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उद्घाटन किया। बताया प्रखंड में विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही विद्यालय प्रांगण में बरसात के समय जलजमाव व कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो जाता था, जिसको देखते हुए पुरे विद्यालय प्रांगण में मिट्टी डालकर उसमें सीमेंटेड फाइवर ब्लाॅक ईंट लगाया है।साथ ही शेष पक्की ढलाई का कार्य किया गया है।जिससे विद्यालय की रौनक बढ़ गई है। साथ ही विद्यालय में जलजमाव की समस्या से बच्चों व शिक्षकों को निजात मिल गई। विद्यालय सौंदर्यीकरण कार्य होने से स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष का माहौल देखा गया। इस अवसर पर समाजसेवी गौतम कुमार, समाज सेवी बिनोद मंडल, सुजीत कुमार, शिक्षक के शिक्षक ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

Previous post शैक्षणिक व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए सामुहिक पहल की है जरूरत ।
Next post महालोन मेला महोत्सव का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial