April 30, 2026

कोढ़ा के उत्तरी सिमरिया के मुखिया व अन्य ने मेयर को दी जीत की बधाई

Read Time:1 Minute, 12 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

कटिहार कटिहार नगर निगम चुनाव में विजई मेयर उषा अग्रवाल को बधाई देने कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत के मुखिया ज्ञानचंद्र मंडल, भाजपा उतरी सिमरिया शक्ति केंद्र प्रमुख भानु प्रताप सिंह, उपमुखिया नजरुल हक उनके आवास पर पहुंचे। उषा अग्रवाल को गुलदस्ता देकर तीनों ने जीत की बधाई दी। उसके पश्चात एमएलसी अशोक अग्रवाल से कुछ मांगों पर चर्चा की गई। जिसमें कोलासी सार्वजनिक काली अस्थान जाने के क्रम में ध्वस्त पुल को पुनः बनाने की मांग, उप मुखिया नजरुल हक द्वारा वार्ड नंबर 4 में एक पुल की मांग जैसी विषयों पर चर्चा की गई। यह मांग ग्रामीणों की सुविधा के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिस पर एमएलसी अशोक अग्रवाल ने यथाशीघ्र निदान करने का आश्वासन दिया।

Previous post कटिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर बैठक जारी ।
Next post अग्नि पीड़ित लाभुक को सीओ दिया चैक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial