April 30, 2026

कटिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर बैठक जारी ।

Read Time:3 Minute, 23 Second

शाहजहां अलम (कटिहार)

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव के नतृत्व में बैठक का सिलसिला जारी है ।बता दें कि कटिहार के व्यवहार न्यायालय स्थित न्याय सदन में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार हेमंत कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार अनिल कुमार राम के द्वारा सभी राष्ट्रीयकृत बेंको के साथ एक बैठक आहूत की गई।वही इस बैठक के दौरान आगामी 11 फ़रवरी 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक बैंक ऋण वादों को चिन्हित कर पक्षकारो को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया। वही इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार – प्रसार करने आदि के लिए भी निर्देशित किया गया ताकि अधिक से अधिक वादों का निष्पादन किया जा सकें।इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक की ओर से धीरेन्द्र कुमार, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से मनोज कुमार मधुकर, एलडीएम, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से सनत कुमार, शाखा प्रबन्धक, पंजाब नेशनल बैंक की ओर से अजय कुमार, शाखा प्रबन्धक आदि उपस्थित थें। वही बैठक के दूसरे पाली में पुनः सभी बीमा कंपनी के साथ भी एक बैठक आहूत की गई। बैठक में बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक तथा इनके विद्वान अधिवक्ता को निर्देशित किया गया कि न्यायालय में लंबित दावा वाद को चिन्हित कर अधिक से अधिक वादों में नोटिस निर्गत करे। जिससे अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हो। इस दौरान यूनाइटेड इन्सुरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक आर के चौहान, ओरिएण्टल इन्सुरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक विवेकानंद यादव तथा वरीय अधिवक्ता सह बार एसोसिएशन के सचिव रमेश प्रसाद जायसवाल, जगदीश प्रसाद साह, उमेश लाल यादव, अनिल कुमार सिंह, गणेश चन्द्र झा एवं अजय कुमार पंडित आदि उपस्थित थे। इस कर्म में डीएलएसए सचिव अनिल कुमार राम द्वारा बैंक एवं बीमा कंपनियों को यह भी निर्देशित किया गया कि निकट भविष्य में डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से लोक अदालत हेतु तैयार रहें।

Previous post जातीय जनगणना हेतु नियुक्ति पत्र एवं सामाग्री वितरीत किया गया।
Next post कोढ़ा के उत्तरी सिमरिया के मुखिया व अन्य ने मेयर को दी जीत की बधाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial