August 29, 2026

18 सूत्री मांगों को लेकर रसोईया संघ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

Read Time:1 Minute, 15 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

बीआरसी भवन के प्रांगण में बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ एटक के बैनर तले रसोईया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत रामदास की अध्यक्षता में 18 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को एक दिवस की धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान दर्जनों रसोइया ने बताया कि जब तक हम लोगों की मांगे राज्य सरकार पूरी नहीं करेंगी, तब तक सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान रसोइया संघ के द्वारा नारा लगाया जा रहा था कि 1650 में दम नहीं, इक्कीस हजार रूपए से मानदेय काम नहीं। जिसको लेकर सभी रसोईया संघ ने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। इस दौरान मांगें पूरी नहीं होने पर रसोईया ने आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य सरकार को सबक सिखाने की बात कही है।

Previous post प्रखंड रसोईया संघ ने धरना देते हुए मांग पत्र सौंपा
Next post आदिवासी समाज के विकास व उत्थान को लेकर एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष ने किया बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial