गांधी जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
रेल अधिकारियों द्वारा 40 रेल कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देते हुए किया गया सम्मानित।
रेल मंडल में स्थानीय रेलवे ऑफीसर्स क्लब, कटिहार में सोमवार को बड़ी धूमधाम से महात्मा गांधी जयंती मनाई गई। इसी कर्म में रेल प्रशासन द्वारा भारत के भूतपूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी संस्थान के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। रेलवे ऑफिसर्स क्लब में कार्यक्रम का शुभारंभ डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित करते हुए किया गया। वही उपस्थित सभी रेल अधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर पुष्प आदि अर्पण किए गए।कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तीनी कहिए” का गायन भी प्रस्तुत किया गया तथा आमंत्रित ब्रह्मकुमारी के प्रतिनिधि ने स्वच्छ तथा गांधी जी के आदर्शों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया । आयोजित कार्यक्रम के संबंध में कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की इस कार्यक्रम में कटिहार रेल मंडल द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा में की गई विभिन्न कार्यक्रमों पर एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई। इसके बाद स्वच्छता पखवाड़ा के समापन पर कोशी क्लब में रेल प्रशासन द्वारा अवार्ड देने का कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमे स्वच्छता अभियान में शामिल उत्कृष्ट कार्यो के लिए लगभग 40 रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही आयोजित कार्यक्रम के समापन वृक्षारोपण के साथ समाप्त हुआ। जिसमे सभी रेल अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक चौधरी विजय कुमार, सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा, आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह सहित यूनियन के प्रतिनिधि एवं ब्रह्मकुमारी के प्रतिनिधि आदि सैकड़ों की संख्या में मोजूद थे।
