September 22, 2026

पुरिया घाट में नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, शिकारपुर ने जीता खिता

Read Time:1 Minute, 36 Second

हसन रजा ( आबादपुर )

बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के पुरिया घाट स्थित पुरिया नदी में एक दिवसीय नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। नदी में आयोजित इस पारंपरिक प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पुरिया घाट पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ नाविकों का हौसला बढ़ाया।प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बिंदटोली और शिकारपुर की टीम आमने-सामने हुई। रोमांचक मुकाबले में शिकातपुर की टीम ने बिंद टोली को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को कमेटी की ओर से पुरस्कार राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रतियोगिता में पहुंचे सभी दर्शकों और सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों में फखरुद्दीन अली अहमद, वार्ड सदस्य नूरुद्दीन, मास्टर रजीउद्दीन ,मो० शाहबुद्दीन,मो० शमीम, वार्ड सहदेव , पूर्व जिला परिषद अनुकूल महलदार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे

Previous post कटिहार नगर निगम में मेयर ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं
Next post 514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial