November 8, 2026

विधायक ने दस सड़कों का किया शिलान्यास।

Read Time:2 Minute, 1 Second

बरारी (सुमन सोनी)

बिधायक ने शनिवार को दस नई सड़क योजनाओ का किया शिलान्यास जिसकी कुल लागत करीब पन्द्रह से बीस करोड़ रु० की है स्थानिय लोगो का कहना है कि पूर्व के बिधायक व सांसद जिनको एकदम छोड़ दिए थे उनका भी फीता काटकर शिलान्यास किया गया जल्द दी ये सभी सड़क बनकर तैयार हो जाएगी और जनता इसका उपयोग कर सकेगी । बता दे रौनियाँ पंचायत के बक्कीकोल मे शिलान्यास के दौरान विधायक बिजय सिंह को विरोध का भी सामना करना पड़ा शिलान्यास के दौरान और विरोध करने वाले युवा राजद समर्थक बताए जा रहे है जो राजद के पक्ष मे नारेबाजी कर रहे थे । जबकि वास्तविता यह है कि वर्तमान विधायक ने रौनियाँ पंचायत मे कई नई योजनाए दी है और कई पूर्ण भी हो चूकिं है। जिन योजनाओ का शिलान्यास कल हुआ उनमे से मोहनाचांदपुर मे दो सड़क रौनियां पंचायत मे दो सड़क लक्ष्मीपुर पंचायत मे चार सड़क पूर्वीबारी नगर मे एक सड़क पश्चिमी बारीनगर मे एक सड़क योजना है । इस शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक के साथ-साथ प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा जिला परिषद गुण सागर पासवान विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी एमएलसी प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती मुखिया राजीव भारती हेमंत चौहान कुंदन कुमार गुड्डु चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे ।

Previous post काढ़ागोला रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन मुख्य पार्षद ने किया उद्घाटन।
Next post मनिहारी में लगभग 15 लाख की लागत से दो कमरों का किया शिलान्यास।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial