November 8, 2026

काढ़ागोला रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन मुख्य पार्षद ने किया उद्घाटन।

Read Time:1 Minute, 31 Second

बरारी (सुमन सोनी)

काढ़ागोला रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में नवरात्रि के अंतिम दिन माँ दुर्गा के जयघोष के बीच भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं।कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व आयोजकों ने मुख्य पार्षद का स्वागत माँ की चुनरी भेंट कर सम्मान किया। तत्पश्चात् उन्होंने फीता काटकर जागरण मंच का उद्घाटन किया और कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।इस अवसर पर रेलवे इंस्पेक्टर, काढ़ागोला रेलवे स्टेशन मास्टर सामाजिक कार्यकर्ता नेता जैसे भोला सिंह, बाँबी सिंह, रिषभ प्रकाश, उत्शव प्रकाश, राजीव कुमार भारती, कुमोद कुमार, ईश्वर कुमार सहित कई कार्यकर्ता एवं आयोजक दल के सदस्य उपस्थित रहे।रात्रि भर चले इस भक्ति जागरण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण “जय माता दी” के नारों से गुंजायमान रहा।

Previous post कोसी पुल से युवक ने लगाई गंगा में छलांग, SDRF की टीम कर रही तलाश
Next post विधायक ने दस सड़कों का किया शिलान्यास।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial