July 27, 2026

गोरखपुर मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार निर्माण का सांसद ने किया शिलान्यास।

Read Time:1 Minute, 16 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई अनुमंडल के मिनी बाबा धाम के नाम से प्रचलित गोरखपुर मंदिर जाने वाले मुख्य सड़क पर प्रवेश द्वार सांसद फंड से कराया जाना है जिसका आधारशिला अनावरण करते हुए कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया । इस दौरान सांसद ने कहा कि लगभग 15 लाख रुपए से प्रवेश द्वार एवं एक यात्री सेड का निर्माण कराया जाएगा। जिससे दूरदराज से आए श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में आस्था का अनुभव के साथ विश्राम स्थल का लाभ मिलेगा ।इस दौरान जदयू प्रदेश महासचिव प्रकाश गाड़ोदिया, सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी, एसडीपीओ प्रेमनाथ राम, मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव, अक्षय सिंह, जदयू नेता मनोज साह, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post हज के लिए जत्था रवाना ।
Next post भागबारसोई स्थित जर्जर सड़क के निरीक्षण में पहुंचे सांसद,700 मीटर बनेगी पीसीसी सड़क।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial