भागबारसोई स्थित जर्जर सड़क के निरीक्षण में पहुंचे सांसद,700 मीटर बनेगी पीसीसी सड़क।
मनोरंजन साहा (बारसोई)
बारसोई प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक चौक से भाग बारसोई भाया होते हुए जमीरा जाने वाले सड़क का निरीक्षण कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने किया। इस दौरान कार्यपालक अभियंता को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ब्लॉक चौक से भाग बारसोई तक जर्जर कालीकरण सड़क को पीसीसीभागबारसोई स्थित जर्जर सड़क के निरीक्षण में पहुंचे सांसद,700 मीटर बनेगी पीसीसी सड़क। में परिवर्तित करवाया जाना है जो कि लगभग 700 मीटर है और इसका काम जल्द पूरा करना है।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि डकैत पूजा स्थित एक सड़क का निर्माण कार्य कराया जाना है । इस दौरान नपं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह सहित प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो० जिन्ना ने इस जर्जर सड़क को लेकर पूर्व में चिंता जताई थी जिसका कार्य होने से संतुष्ट दिखे । इस दौरान सांसद ने कहा कि बारसोई नगर पंचायत एवं प्रखंड के कई जर्जर सड़क का निर्माण आगामी दिनों में कराए जाने का प्रस्ताव उनके द्वारा दिया गया है जो कि जल्द बनकर लोकार्पित किया जाएगा। इन सड़कों के बन जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी । इस अवसर पर मनोज साह, सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी, राजन ठाकुर, प्रखंड उपप्रमुख प्रतिनिधि श्यामल दास, ठेकेदार राजेश कुमार भगत सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
