बरारी विधानसभा का सांसद ने किया भ्रमण एनडीए सरकार पर साधा निशाना
प्रवीण कुमार(कटिहार)
सांसद तारिक अनवर ने गुरुवार को बरारी विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया और स्थानीय लोगों से मिल कर जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान सांसद बरारी विधानसभा क्षेत्र के रौनीय पहूंचे। जहां जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाया। इस दौरान सांसद तारिक अनवर ने दावा किया कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता एनडीए सरकार को सबक सिखाएगी और तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। वहीं सांसद तारिक अनवर ने कहा कि बिहार की जनता खुद को ठगा महसूस करने लगी है क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री इतने बार दल बदल चुके हैं कि अब बिहार की जनता को उन पर विश्वास नहीं रह गया हैं साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने इतने दिनों तक मुख्यमंत्री पर विश्वास जताया मगर अब तक बिहार और खासकर कटिहार में रोजगार का कोई भी साधन नहीं हुआ और न ही युवाओं को कोई साधन मिला। इसी वजह से यहां के लोगों को प्रदेश जाकर मजदूरी करनी पड़ती है सांसद तारीक अनवर ने कहा कि इतने वर्षों में नीतीश सरकार केंद्र सरकार से ना ही विशेष राज्य का दर्जा ले सकी है और ना ही विशेष पैकेज इसलिए अब बिहार की जनता भी समझ चुकी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के लोग बिहार की जनता को सिर्फ जाति के नाम पर बताकर ठग रहे हैं। सांसद ने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव,बी के ठाकुर,अवधेश मंडल, सिमरनजीत सिंह, जहांगीर आलम, मुनेश्वर ठाकुर,सुरजीलाल चौधरी, मो०इलयाश,कौशल किशोर यादव,मो०अजीज, शाहिद बैठा,देवनंद मंडल सहित कई कांग्रेस नेता एवं बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
