May 28, 2026

नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत

Read Time:2 Minute, 16 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत कमलाकानी गांव में स्नान के दौरान डूबने से एक 10 वर्षीय बच्चे कि मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार प्रियांशु कुमार उर्फ प्रिंस पिता सिंटू सहनी ग्राम कुलहरिया जिला खगड़िया अपने नाना दीपन सहनी घर कमलाकानी वार्ड संख्या 7 में रहता था। शुक्रवार को घर के सभी लोग शादी समारोह में भोज खाने गए हुए थे। सिंटू अपने गांव के ही तीन और बच्चों के साथ पास मे ही बैलगड़िया धार मे स्नान कर रहा था। इसी दौरान जल क्रीड़ा के क्रम मे चारो बच्चों मे से सिंटू के गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगा। जब तक तीनों बच्चों कुछ समझ पाते तब तक सिंटू डूब चुका था। तीनों बच्चे बाहर निकल कर लकड़ी के माध्यम से ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। आसपास के मछुआरों के द्वारा पूछने पर सिंटू के डूबने की घटना तीनों बच्चों के द्वारा बताए गया। जिसके बाद स्थानीय मछुआरों ने आधे घंटे के प्रयास के बाद डूबे हुए बच्चों के शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना कुरसेला पुलिस को दी गई। जिसके बाद कुरसेला पुलिस ने उक्त स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए इनक्वेस्ट बनाकर पोस्टमार्टम हेतु कागजी प्रक्रिया में जुटी हुई है। वही परिजनों को डूबने की सूचना प्राप्त होते ही उनके करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया है।सनद रहे कि मृतक तीन भाई बहनो मे सबसे बरा था। छोटे बच्चे की मृत्यु की सूचना से पूरे मोहल्ले मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Previous post बरारी विधानसभा का सांसद ने किया भ्रमण एनडीए सरकार पर साधा निशाना
Next post अनियंत्रित होकर चलते हुए बाइक से गिरी महिला, रेफर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial