June 22, 2026

योजनाओं की प्रगति और बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता से संबंधित प्रश्न सदन में सांसद ने उठाया

Read Time:2 Minute, 42 Second

प्रवीण कुमार( कटिहार)

सांसद तारिक अनवर ने लोकसभा में पूछे गये प्रश्न संख्या 903 पर आज ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने अपना विस्तृत उत्तर प्रस्तुत किया है। यह प्रश्न बिहार, विशेषकर अपने लोकसभा क्षेत्र कटिहार ज़िले में विद्युतीकरण की वास्तविक स्थिति, योजनाओं की प्रगति, ढांचागत उपलब्धता और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता से संबंधित था।जिसमें मंत्रालय की ओर से उत्तर मे बताया गया कि बिहार सरकार के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बिजली अवसंरचना की उपलब्धता पर्याप्त बताई गई है।ग्रामीण क्षेत्रों में एफ वाई 2026 की दूसरी तिमाही में प्रतिदिन औसत 22.22 घंटे बिजली आपूर्ति दर्ज की गई।केंद्र सरकार ने DDUGJY, IPDS और सौभाग्य योजना के माध्यम से देशभर के सभी बसे हुए गांवों का विद्युतीकरण 2018 तक पूरा किया।बिहार में कुल 2,906 गांव, तथा कटिहार ज़िले में 934 गांव विद्युतीकृत किए गए।सौभाग्य योजना के तहत देशभर में 2.86 करोड़ तथा बिहार में 32,59,041 घरों का विद्युतीकरण हुआ।कटिहार ज़िले में- 2,13,906 बीपीएल परिवार, 3,47,597 परिवार बिजली से जोड़े गये।RDSS योजना के तहत बिहार में 12,581 करोड़ तथा कटिहार के लिए 278 करोड़ की स्वीकृतियाँ प्रदान की गई हैं।जिनमें सबस्टेशन उन्नयन, ट्रांसफॉर्मर स्थापना, फीडर सेग्रिगेशन और स्मार्ट मीटरिंग जैसे कार्य शामिल हैं।कटिहार जिला कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि सांसद श्री तारिक अनवर जी लगातार कटिहार और सीमांचल की बिजली व्यवस्था को बेहतर व सुदृढ़ बनाने के लिए सदन में आवाज़ उठाते रहे हैं और आगे भी जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।हर घर तक गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और निर्बाध बिजली, यही हमारा संकल्प है।

Previous post अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लू वासकी को फोन पर जान से मारने का मिला धमकी
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढैया में बेंच डेंक्स के अभाव में ठंड में छात्रों को जमीन पर बैठकर पढ़ने को विवश है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial