June 22, 2026

अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लू वासकी को फोन पर जान से मारने का मिला धमकी

Read Time:1 Minute, 29 Second

आयोग सदस्य ने पुलिस अधीक्षक को दिया सूचना जिससे पुलिस आयी हरकत में आई ।

प्रवीण कुमार( कटिहार)

अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लू वासकी ने बताया कि आज दिनांक 4/12/2025 को समय 10:30 मेरे 9931825736 नंबर पर 7766072790 मोबाइल नं से कॉल आया कि मेरे व्यक्ति का जमीन संबंधित कार्य कर देना नहीं तो जान से मार देंगे। तुमको हम 10- 15 मोटरसाइकिल से खोज रहे थे। लेकिन तुम हम लोगों को देखकर कहीं छुप गया। पता लगा कि शेख छोटू रसूलपुर प्रखंड मनिहारी के रहने वाला है।भविष्य में मेरे पर कभी भी जानलेवा हमला या जान से मर भी सकते हैं। इस विषय को लेकर कटिहार के आरक्षी अधीक्षक से बातचीत कर तुरंत कार्रवाई हेतु आदेश दिया गया है। एवं संबंधित थाना प्रभारी को भी दूरभाष के माध्यम से सूचना अग्रसरित की गई है।और थाना प्रभारी के द्वारा छापेमारी भी शुरू किया गया है। जरूरत पड़ने पर अनुसूचित जनजाति आयोग कमेटी गठित कर घटना का जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगी।

Previous post नव-निर्मित 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आज से चालू, बेहतर मिलेगी स्वास्थ्य सेवा।
Next post योजनाओं की प्रगति और बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता से संबंधित प्रश्न सदन में सांसद ने उठाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial