July 27, 2026

एआईएमआईएम के मनिहारी विधानसभा प्रभारी बनाये गये सैफ अली ।

Read Time:2 Minute, 21 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने फारबिसगंज भागकोहालिया निवासी सैफ अली खान को मनिहारी विधानसभा (कटिहार ) का प्रभारी नियुक्त किया है।इस बाबत पार्टी के नेता सैफ अली खान ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मनिहारी आदिवासी और मुस्लिम बाहुल विधानसभा क्षेत्र है,जहाँ हर साल बाढ़ और काटव के कारण सैकड़ो लोगों को विस्थापन का शिकार होना पड़ता है। बाढ़ व कटाव के दोहरे मार से दंश झेल रहे गंगा के किनारे बसे इस विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर आबादी के लिए आज भी काठ के नाव और चचरी पुल सहारा है,जबकि मनिहारी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से काफी विकसित और विकासशील विधानसभा होना था।लेकिन पिछले 15 सालों से सरकार के करीबी विधायक रहे मनोहर प्रसाद सिंह जी ने मनिहारी के विकास के लिए कुछ नही किया।एआईएमआईएम पार्टी नीतीश सरकार के इसी दोहरे नीतियों को जनता के बिच उजागर करने का काम करेगी।इधर सैफ अली खान को मनिहारी प्रभारी बनाये जाने पर प्रदेश युवा अध्य्क्ष आदिल हशन, सीमांचल संगठन प्रभारी तहफीम रहमान,अररिया जिलाध्यक्ष रहमत अली, प्रदेश सचिव राशिद अनवर,औरंगजेब शाद,तौहीद आलम,हाफ़िज़ उमर फारूक,ज़सीम खान,मयंक पासवान, शहंशाह, सरदार खान वार्ड मेंबर महफुज आलम,आदिल मंसूरी, रब्बानी, रिजवान,मासुम,उप मुखिया मुश्ताक अहमद, अमदाबाद नगर पंचायत के पार्षद आमिर हुसैन, अहमद, आदि ने बधाई दी।

Previous post एनआईए टीम की चली करीब साढ़े तीन घण्टे सघन छापेमारी ।
Next post दो पद पर कार्यरत रहने को लेकर बीडीओ को दिया आवेदन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial