बी एल टी की बैठक में फाइलेरिया उन्मुलन कार्यक्रम की तैयारी की गई रूपरेखा ।
डंडखोरा (अशोक कुमार)
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा के सभागार में प्रखंड स्वास्थ्य समिति की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, बी एच एम कुमारी अन्नु, मौजूद थे । बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की चर्चा की गई । साथ ही आगामी 10 फरवरी 2024 से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रखंड के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केदो में विशेष अभियान के तहत कार्यक्रम चलाने का रूपरेखा तैयार की गई । बैठक में आशा कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी आशा कर्मी घर-घर जाकर सभी को दवा खिलाएगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं ,स्वास्थ्य कर्मियों अनुरोध किया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव अभियान को लेकर आम लोगो को जागरूक करें और दवा का सेवन करने के लिए प्रेरित करें। सरकार के द्वारा दवा मुक्त दी जाएगी। मौके पर अजीत कुमार, संतोष कुमार, अनुराधा कुमारी, पूजा रॉय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
