September 7, 2026

मनिहारी में प्रखंड आकांक्षी कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Read Time:4 Minute, 27 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के प्रखंड सभागार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सह बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार एवं पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षता में सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधियों के सहयोग से आयोजित की गई। बैठक में पीरामल फाउंडेशन टीम के अमित कुमार द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना एवं ग्राम पंचायत सुविधा टीम को जमीनी स्तर पर पंचायत में प्रदर्शन करने संबंधित जानकारियां दी गई। पीरामल फाउंडेशन के अमित कुमार ने पंचायत स्तर पर प्रत्येक माह मीटिंग, कम लागत और बिना लागत वाली थीम पर चर्चा की। कहा की मुखिया अपने वार्ड सदस्यों के साथ सभा आयोजित कर हेल्दी पंचायत के तहत चिकित्सकों की देखरेख में फाइलेरिया की दवा लेने की जानकारी दे। आगे उन्होंने कहा कि यह योजना भारत सरकार की योजना है जिसमें मनिहारी को आकांक्षी प्रखंड के अंतर्गत चयन किया गया है। पंचायत में हेल्थ टीम कैंपिंग कर कुपोषित बच्चों को चिन्हित करते हुए उन्हें कुपोषण केंद्रों पर भेजे जहां निर्धारित सुविधा 1 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को अटेंडेंट के साथ दी जाएगी। बौनापन, कुपोषण, दुबलापन से ग्रसित बच्चे एवं एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को चिन्हित कर एक्टिवेट करते हुए लाभान्वित कराना है। पंचायत के अंतर्गत स्कूल में मुखिया द्वारा बच्चों की उपस्थिति संख्या का ख्याल रखते हुए शिक्षा के लिए जागरूक करना है। वैसे बच्चे जो वर्ग 8 और 9 तक जाकर ड्राप आउट हो जाते हैं उन्हे मार्गदर्शन देकर आगे की पढ़ाई के लिए जागरूक करना है। बाल विवाह, ओल्ड एज संबंधित समस्याओं पर भी ध्यान देना पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेवारी है। इन सभी मामलों में पंचायत के सचिव गंभीरता पूर्वक डाटा तैयार करेंगे। जन साहस के धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि जो श्रमिक माइग्रेट होकर मजदूरी कर रहे हैं और उन्हें ठेकेदार द्वारा मजदूरी नही दी जाती है वह जन साहस से जुड़ने की कोशिश करें। इसके लिए जन साहस ने टोल फ्री नंबर(180012011211) जारी किया है। कहा कि मजदूरों को निशुल्क सहायता प्राप्त होगी। अंत में बीडीओ रणधीर कुमार ने कहा कि यह योजना भारत सरकार के थिंकटैंक नीति आयोग के दिशा निर्देश पर सुचारू तरीके से काम कर रही है और इसके परिणाम बेहतर होंगे।इस अवसर पर अंचलाधिकारी राजेश रंजन,बीपीआरओ सोनू गुप्ता, सीडीपीओ संगीता मिंकी, थाना प्रभारी रामविलास सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद सिन्हा ,जीप सदस्य सुमति देवी, मुखिया राजकुमार मंडल, जर्जिस आलम,पिंटू यादव, मुखिया प्रतिनिधि ललन यादव, सुभाष मंडल, मुन्ना सिंह, डॉ मुस्लिम,जितेंद्र कुमार,एसडीएच प्रबंधक खुशबू कुमारी, प्रबंधक उमर फारूक, पीरामल फाउंडेशन के चंदन कुमार सहित विभिन्न पंचायत के सचिव मौजूद थे।

Previous post बी एल टी की बैठक में फाइलेरिया उन्मुलन कार्यक्रम की तैयारी की गई रूपरेखा ।
Next post कार्यालय परिचारी के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial