पक्की सड़क निर्माण कार्य शुरू लोगों में हर्ष।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कई वर्षों से ढेरुआ के गांव में लोग सड़क के लिए प्रतीक्षारत थे ।हसनगंज प्रखंड क्षेत्र का ढेरुआ पंचायत का जगह है पूरब ढेरुआ, मसुरगंज, मझला टोला, पश्चिम टोला, खरबना कालसर पुल तक जहां आजादी के इतने वर्षों के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से गांव के लोगों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। अब लोगों को बरसात के दिनों में परेशानी नहीं होगी पब्लिक न्यूज 24 ने इस मामले को लगातार उठाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं रहने के कारण हल्की बारिश में भी ढेरुआ गांव में चार पहिया तो दूर की बात हल्की बारिश में दो पहिया वाहन भी जाना मुश्किल हो जाता था। किसानों का अनाज लेने के लिये गांव महाजन तक नहीं आते थे। जिस कारण ढेरुआ के किसानों को काफी कम कीमत पर अपना अनाज बेचना पड़ता था। गावों में बसे लोगों के लिए बारिश के समय घर से निकलना मुश्किल हो जाती थी। लोगों का कहना है कि सड़क नहीं होने की वजह से यहां लोगों को कही भी जाने में परेशानी का सबब बना था। साथ ही तबीयत खराब होने पर इमरजेंसी के वक्त बड़ी मुश्किल से गांव से बाहर निकलना मुश्किल होता था। इस वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। सुविधाओं के अभाव में पलायन करने को भी मजबूर था ग्रामीण। लगभग तीन हजार की आबादी है ये सभी गांव की लोगों के लिए खासकर बरसात में भारी परेशानी का सामना करना पडता था। लगभग गांव की अबादी लगभग तीन हजार की है। इस को लेकर पूर्व वार्ड सदस्य अब्दुल वाहिद, मो इसराफिल, मो नूर आलम, मो मोहसीन, वार्ड सदस्य बबलू उर्फ बारीक, मो सफीक, मो यासीन आदि लोगो ने कहा कि ढेरुआ गांव तक आने के लिए लोगों को सोचना पड़ता था। जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण एवं समाचार पत्रों के अथक प्रयास से सड़क का निर्माण हो रही है। लोगों को आवाजाही में काफी समस्या होता था। खासकर बरसात के दिनों में चलना खतरे से खाली नहीं था। शादी-विवाह अन्य कार्यक्रमों में लोग ढेरुआ आने से परहेज रहते थे। करीब कई वर्ष बीत जाने के बाद सड़क निर्माण की दिशा में पहल हुआ है। ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सड़क निर्माण कार्य हो रहा है। गांव तक एंबुलेंस वाहन नहीं पहुंच पाते थे। जिसके कारण गर्भवती महिलाएं, बुजुर्गों मरीज समेत इमरजेंसी में अस्पताल तक ले जाने में काफी मशक्कत करना पड़ता था। लम्बी समय के बाद सड़क जैसी सुविधा क्षेत्र के लोगों को मिली है। अब क्षेत्र के लोग सीधा रोजगार से भी जुड़ सकेंगे। कई लोगों ने बताया कि सड़क की असुविधा के कारण क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में भी पीछे चल रहा था। अब सड़क निर्माण हो जाने से क्षेत्र के बच्चे व बच्चियां शिक्षा की ओर बढ़ेगा।
