July 20, 2026

पोखर में युवक का शव मिलने से गांव में फैला सनसनी।

Read Time:1 Minute, 22 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

कोढ़ा के रौतारा थाना क्षेत्र के दिघरी पंचायत के पोखर एक युवक का शव रौतारा पुलिस ने बरामद किया हैं। पोखर मैं शव मिलते ही पंचायतों क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि चंदवा पंचायत के चंदवा गांव निवासी 22 वर्षीय जितेंद्र उड़ाव दोपहर के 2 बजे घर से किसी काम को लेकर बाहर निकले थे लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर घरवाले ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ देर में ही पता चला कि दिघरी पंचायत के एक पोखर में जितेंद्र उरांव का शव पड़ा हुआ था वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना रौतारा पुलिस को दी रौतारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक दिल्ली में मजदूरी करता था 5 दिन पहले ही मृतक अपने घर चंदवा आया था ।

Previous post पक्की सड़क निर्माण कार्य शुरू लोगों में हर्ष।
Next post महात्मा गाँधी सड़क का महापौर ने किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial