August 26, 2026

ट्रैक्टर से खेत जोत आबाद कर रहे युवा किसान को मारी गोली हालत नाजुक, घटना रंगरा थाना क्षेत्र की।

Read Time:2 Minute, 42 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत के चाय टोला गांव के एक युवा किसान को सीमावर्ती क्षेत्र रंगरा थाना अंतर्गत बहियार मे बुधवार की रात्रि लगभग एक बजे गोली मारने की घटना प्रकाश मे आई है। मिली जानकारी के अनुसार सुमित कुमार घर चायटोला थाना कुरसेला जिला कटिहार रंगरा प्रखंड अंतर्गत अपने खेत मे ट्रैक्टर से जोत आबाद रहा था । तभी 03 से 04 कि संख्या मे बदमाश आकर मारपीट करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ता गया और उसी दरमियान चायटोला निवासी सुमित कुमार को गोली मार कर घायल कर दिया। जिसका इलाज भागलपुर मे चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला भू-विवाद का बताया जा रहा है। सुमित कुमार, पिता अखिलेश मंडल कि देर रात्रि खेत जोत आबाद करने के दौरान तीन से चार की संख्या में आए असामाजिक तत्वों के द्वारा बेरहमी से मारपीट करने एवं गोली मार देने के कारण सुमित कि स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों के द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन राउंड फायरिंग भी की गई। जिसमें एक गोली जाकर सुमित कुमार को लग गई। जैसे ही इसकी सूचना परिजन को मिली तो परिजन घटना स्थल पर पहुंचे जहाँ सुमित को गोली से जख़्मी होकर खून से लथपथ पाया। जिसके बाद उसे भागलपुर में भर्ती कराया गया है। जिसका इलाज अभी चल रहा है। वही मौके पर कुरसेला तथा रंगरा पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है तथा ट्रैक्टर जप्त कर लिया गया है। बता दे कि सीमावर्ती परिक्षेत्र मे बङे पैमाने पर मक्का की खेती होती है। इस इलाके के किसानो का वैशाखी फसल मे मक्का मुख्य फसल है। मक्के की बुआई शुरू होते ही अपराधियो द्वारा गोली की तरतराहट से बहियार के किसानो मे भय का माहौल उत्पन्न किया जा रहा है।

Previous post नेशनल हाईवे एनएच 31 दुर्घटनाओं में लगेगी बिराम लगाया जा रहा है उजाला पट्टी और रेडियम।
Next post कुर्सेला सीमावर्ती क्षेत्र में थाना अध्यक्ष ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial