कार मोटरसाइकिल के सीधे टक्कर में चौकीदार की गई जान, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
बारसोई प्रखंड के रामा चौक के समीप SH-98 मुख्य सड़क पर कार एवं मोटरसाइकिल के सीधे टक्कर हो जाने से मोटरसाइकिल चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे सवारी गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति को अनुमंडल अस्पताल बारसोई में प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया रेफर कर दिया गया है । इस घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रात्रि नोरोल गांव के समिप मुख्य सड़क पर बुधवार रात्रि लगभग 11:30 बजे में मोटरसाइकिल सवार चौकीदार शंभू कुमार एवं रिश्ते में उनका चाचा किशोर कुमार जा रहे थे। इसी क्रम में मुख्य सड़क से तेजी से जाती एक हुंडई i20 कार से जोरदार टक्कर हो जाती है और बाइक सवार उड़कर दूर जा गिरते हैं । कार चालक घबराकर कार वहीं छोड़कर फरार हो जाते हैं। स्थानीय लोग दुर्घटना के दौरान घायल एक व्यक्ति को अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए लाते हैं जहां उनके द्वारा बताया जाता है कि वो लोग मोटरसाइकिल में दो लोग सवार थे। यह जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर दूसरे व्यक्ति की तलाश करते है। खोजबीन के दौरान दूसरा व्यक्ति सड़क किनारे जलाशय के जलकुंभी में मृत अवस्था में पाया जाने के बाद पूरे क्षेत्र में इस दुर्घटना की जानकारी आग की तरह फैल जाती है । इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक का शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेज दिया गया है
अचानक घटित इस सड़क दुर्घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
आजमनगर में सांप के डसने से बच्चे की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में मछली पकड़ने नदी गए एक बच्चे को जाल में...
