August 25, 2026

अंचल सहित प्रखंड कार्यालय की सफाई की जिम्मेदारी अब जीविका दीदियों के हवाले

Read Time:1 Minute, 25 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर महिलाओं को स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मनिहारी प्रखंड प्रशासन ने अंचल सहित प्रखंड कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी जीविका से जुड़ी महिलाओं को सौंप दी है।जीविका बीपीएम ब्रजेश कुमार ने बताया कि अनुबंध के आधार पर तीन वर्षों के लिए चयनित चार जीविका दीदियों को यह दायित्व दिया गया है। एक जुलाई से इन दीदियों ने सफाई का कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर बीडीओ सनत कुमार, बीपीआरओ सोनू गुप्ता, जीविका दीदी मुन्नी देवी, अनिता देवी, सजनी देवी, मुन्नी झा, संगीता देवी, पिंकी चौरसिया समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और सरकारी परिसरों की स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

Previous post 06लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफतार।
Next post राजद के कार्यकर्ताओं ने किया सत्तू पर चर्चा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial