आरपीएफ के टीम द्वारा स्टेशन पर श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण तरीके से ट्रेन में चढ़ाया जा रहा है
कटिहार स्टेशन पर गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
छठ पर्व को लेकर कटिहार रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखा गया। मनिहारी घाट सहित विभिन्न गंगा तटों पर स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालु सुबह से ही कटिहार स्टेशन पर पहुंचने लगे। मनिहारी जाने वाली सभी यात्री ट्रेनों में खचाखच भीड़ रही और प्लेटफॉर्म पर जय छठी मईया के जयघोष गूंजते रहे। रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। स्टेशन के बाहर होल्डिंग एरिया,अतिरिक्त काउंटर सहित स्टेशन परिसर में साफ-सफाई,पानी व प्रकाश की समुचित व्यवस्था भी की गई है। जबकि रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों का भी परिचालन के साथ लगातार उद्घोषणा कराई जा रही है। आरपीएफ ईस्ट पोस्ट इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ के टीम द्वारा स्टेशन पर श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण तरीके से ट्रेन में चढ़ाया जा रहा है।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
