निर्विरोध चुनी गई नपं बारसोई के मुख्य पार्षद विमला देवी ।
गुरुवार को बारसोई अनुमंडल मुख्यालय स्थित सभा भवन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बारसोई नगर पंचायत के मुख्य पार्षद का चुनाव आयोजित किया गया । इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक (आब्जर्वर) एडीएम विजय कुमार उपस्थित रहे । ज्ञात हो कि लगभग 7 माह पूर्व तत्कालीन मुख्य पार्षद अमृता देवी के इस्तीफा दे देने के बाद यह पद रिक्त था । वही निर्वाचन आयोग द्वारा इस पद पर चुनाव कराने हेतु निर्देश दिया गया था। जिसके आलोक में आज चुनाव संपन्न हुआ और 17 वार्ड के नगर पंचायत बारसोई के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद के रूप में वार्ड नंबर 12 के वार्ड पार्षद विमला देवी निर्विरोध मुख्य पार्षद के रूप में चयनित हुई । इस मतदान के दौरान सभा में कुल 14 वार्ड पार्षद मौजूद रहे तथा निर्धारित समयावधि में नामांकन के लिए विमला देवी ही एकमात्र प्रत्याशी रही। जिसे मतदान प्रक्रिया संपन्न के बाद निर्विरोध निर्वाचित एसडीओ राजेश्वरी पांडेय द्वारा घोषित किया गया। वही इसके उपरांत एसडीओ राजेश्वरी पांडेय द्वारा नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद विमला देवी को शपथ ग्रहण कराई गई । विमला देवी के निर्विरोध चुने जाने से वार्ड पार्षद, समर्थक एवं नगर पंचायत के निवासीओ में खुशी का माहौल है ।

उपस्थित रहने वाले वार्ड पार्षदों में धर्मेंद्र सिंह, मेघनाथ मंडल, अख्तरी खातून, लूतफून बेगम, ममता देवी, सहेरा खातून, मो० फैजान, बेबी खातून, रिंकी देवी, आएशा खातून, अनिल कुमार, दीपक चंद्र दास, रूबी प्रवीण शामिल है ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
