आदि सनातन अखंड पीठ ने मनिहारी में मां जानकी धाम, ईशान गंगा तीर्थ क्षेत्र के निर्माण के प्रस्ताव पारित किए
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
आदि सनातन अखंड पीठ के तत्वाधान में अपने नौवें मंदिर सदस्य के रूप में विधिवत रूप से सार्वजनिक मां दुर्गा जन कल्याण समिति स्टेशन डंडखोरा को मान्यता प्रदान की। रविवार को आयोजित विशाल आम सभा की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष राजेश गुरनानी ने की जिसमें समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान करते हुए आने वाले 3 वर्षों के लिए 22 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया एवं पांच प्रस्ताव संवाद उपरांत पारित भी किए गए। समिति के अध्यक्ष के रूप में उपाध्यक्ष मनोज कुमार ,ललन कुमार मंडल एवं अरविंद कुमार सिंह , महासचिव संजय कुमार गुप्ता, सचिव रामानंद प्रसाद गुप्ता एवं कमलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोहन तिवारी ,संगठन मंत्री मंजय झा एवं राहुल कुमार मंडल बनाए गए तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजेंद्र प्रसाद महतो,ं सूरज विश्वास, आलोक कुमार मंडल, हीरा प्रसाद गुप्ता, राजकुमार मंडल, नीरज ठाकुर, कमल विश्वास, सचिन कुमार सिंह, जय किशोर विश्वास, संतोष कुमार गुप्ता, गुलशन कुमार भारती, प्रकाश झा एवं रितेश कुमार मंडल मनोनीत किए। मुख्य संरक्षक शंभू नाथ झा बनाए गए ।इस अवसर पर संस्थापक राजेश गुरनानी ने कहा कि नौवे सदस्य के रूप में आपको मानता मिलना इस बात का पवित्र संकेत है कि मां दुर्गा के नौ रूपों की तरह ही सृजन से लेकर समाज कल्याण तक आप सबों को निष्ठा पूर्वक अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। सर्वसम्मति से पांच प्रस्ताव भी पारित किए गए जिनमें सर्वप्रथम रेलवे स्टेशन डंडखोरा परिसर में 1949 से हो रही मां दुर्गा की पूजा आराधना को भव्य एवं व्यापक स्वरूप प्रदान करते हुए अपने 75वें वर्ष की पूजा विशालता में की जाएगी और इससे संबंधित एक पवित्र प्रस्ताव बनाकर कलात्मक ढंग से मंदिर का कायाकल्प करते हुए आने वाले शारदीय नवरात्र में भव्य स्वरूप प्रदान करने की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए रेल प्रशासन, जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। दूसरे प्रस्ताव के रूप में कटिहार सिलीगुड़ी एवं जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव डंडखोरा में अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके लिए आवेदन से लेकर जन आंदोलन तक किया जाएगा। तीसरे प्रस्ताव के तहत स्वालंबन की दिशा में सरकार की आजीविका से संबंधित सभी योजनाओं को साकार रूप प्रदान करके स्थानीय निवासियों एवं सदस्यों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जाएगा। चौथे प्रस्ताव के रूप में मनिहारी में बना रहे मां जानकी धाम, ईशान गंगा तीर्थ क्षेत्र जामवंत नगर मनिहारी कटिहार के लिए सर्वपक्षीय सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहना है। पांचवें प्रस्ताव के रूप में समिति के नाम बचत खाता मंदिर का प्रस्ताव, भूमि पूजन मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ आदि को सफलतापूर्वक संपन्न करना है। इस आम सभा में सूरज गुप्ता, विद्यानंद साह, कंचन कुमार दास, विजेंद्र प्रसाद, संजय महतो, बैद्यनाथ महतो, पवन तिवारी, विवेक कुमार आदि रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन महासचिव संजय कुमार गुप्ता ने किया।
