November 9, 2026

मैरी इमैक्युलेट स्कूल में रक्षाबंधन पर बंधा भाईचारे का धागा

Read Time:1 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के फतेहनगर पंचायत स्थित मैरी इमैक्युलेट स्कूल, चेंगा गोपालपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मास्टर बलराम ने किया। दीपक ने इसे प्रेम, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक बताया, जबकि हेड मिस्ट्रेस सिस्टर जैसिंथा ने भाई-बहन के रिश्ते को सबसे अनमोल बताया। शिक्षक राजेश, बबलू और बलराम ने इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास व सांस्कृतिक मूल्यों के लिए अहम बताया। शिक्षिकाएँ अनीता, बिबियाना, जैस्मिन, ऐलिस, सुशीला, मैरी और विक्टोरिया ने बच्चों संग राखी बांधी व मिठाई बांटकर खुशियाँ साझा की।

Previous post 15 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next post मनिहारी नवाबगंज के बीच सड़क हादसा, साइकिल सवार बेंकटु राय गंभीर रूप से घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial