November 9, 2026

मनिहारी नवाबगंज के बीच सड़क हादसा, साइकिल सवार बेंकटु राय गंभीर रूप से घायल।

Read Time:53 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नवाबगंज के बीच सड़क पर मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में बाघमारा मिलकी टोला निवासी अधेड़ बेंकटु राय पिता स्व गणेश राय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक पैर टूट गया, जबकि दूसरा पैर भी जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कटिहार रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बेंकटु राय मनिहारी से घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें कटिहार ले जाया गया।

Previous post मैरी इमैक्युलेट स्कूल में रक्षाबंधन पर बंधा भाईचारे का धागा
Next post मनिहारी में बाढ़ का कहर, बघार पंचायत पूरी तरह जलमग्न।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial