June 25, 2026

तेजनारायणपुर रेलखंड के अंडरपास बना ग्रामीणों की मुसीबत, जलजमाव से जनजीवन प्रभावित

Read Time:1 Minute, 41 Second

मनिहारी( रतन कुमार ओझा)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत तेजनारायणपुर रेलखंड के बोलिया गुमटी और लालबाग भीतरगामी अंडरपास वर्षों से हजारों ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इन दोनों अंडरपासों से होकर बौलिया, बाघमारी, दिलारपुर, मनोहरपुर और नारायणपुर जैसे गांवों के लगभग 35 से 40 हजार लोगों का संपर्क कटिहार जिला मुख्यालय और मनिहारी अनुमंडल से जुड़ा है, जो खासकर कृषिप्रधान समुदाय के लिए अत्यंत आवश्यक है।बरसात के मौसम में यहां भारी जलजमाव हो जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। इससे छात्रों की शिक्षा, अस्वस्थ और गर्भवती महिलाओं की चिकित्सा तक पहुंच में भारी कठिनाई होती है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कई बार रेलवे और प्रशासन को इसकी जानकारी दी, पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। मनोहर पुर पैक्स अध्यक्ष ललन यादव, मुखिया शबनम यादव, बौलिया मुखिया जरजिश सहित ग्रामीणों की मांग है कि अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाई जाए या प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि इस अहम रास्ते को सुचारु रूप से चालू रखा जा सके।

Previous post वट सावित्री व्रत परंपरा, आस्था और नारी शक्ति का उत्सव बना मनिहारी में
Next post कुर्सेला में धुमधाम से मनाया वट सावित्री
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial