September 18, 2026

झपट्टामार गिरोह का शातिर लगा पुलिस के हाथ मोबाइल झपट कर भागने मे हुआ दुर्घटना ग्रस्त, ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

Read Time:1 Minute, 24 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर विषहरी स्थान के समीप रविवार कि शाम सेमापुर से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दंपति से पल्सर बाइक पर सवार दो मोबाइल स्नैचर मोबाइल छीन कर भागने लगे। ईस दौरान पीड़ित अखिलेश सिंह ने भी अपनी बाइक से उनका पीछा करना शुरू किया। वहीं तेज गति से भागने के क्रम में देवीपुर चौक के समीप मंजौरा से कुरसेला आए वसीम अंसारी को ठोकर मार दी। जिससे वसीम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय ग्रामीण द्वारा निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वहीं इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों स्नैचर भी सड़क पर गिर पड़े। जिसमें एक भागने में सफल रहा। वहीं एक घायल हो जाने के कारण नहीं भाग सका। जिसे लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के द्वारा पूछताछ के क्रम में दोनों कोढ़ा के जुराबगंज के झपट्टा मार गिरोह के सदस्य पाए गए।

Previous post युवती ने किया आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी
Next post आग लगने से एक घर जलकर राख सभी उपयोगी सामान जला
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial