September 18, 2026

आग लगने से एक घर जलकर राख सभी उपयोगी सामान जला

Read Time:1 Minute, 21 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के कमलाकनी गांव में शनिवार की देर रात्रि अचानक आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार के रात्रि कमलाकनी गांव के नारायण शर्मा के घर में अचानक आग लग गई। घर के सदस्य जोर जोर से चिल्लाने लगे कि घर मे आग लग गया। आसपड़ोस के लोगो के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घर में रखा कपड़ा, बर्तन बासन , खाने पीने का सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि आग लगने से लगभग 50 हजार रूपए की क्षति हुई है । अग्नि पीड़ित परिवार ने अंचलाधिकारी आवेदन देकर अनुदान राशि की मांग की है। अंचलधिकारी अनुपम ने बताया राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार को आकलन के लिए भेजा गया है। क्षति का आकलन किया। बताया गया कि कागजी प्रक्रिया के बाद आपदा प्रबंधन के प्रावधान के अनुसार अग्नि पीड़ित परिवार को अनुदान की राशि दी जाएगी।

Previous post झपट्टामार गिरोह का शातिर लगा पुलिस के हाथ मोबाइल झपट कर भागने मे हुआ दुर्घटना ग्रस्त, ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
Next post दियारा का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial