सड़क हादसे में 45 वर्षीय युवक की हुई मौत
श्रवण शर्मा (कोढ़ा )
कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बाजार सब्जी मंडी के पास 18 चक्का ट्रक की ठोकर से एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई । घटना के बारे में बताया जाता है कि दरभंगा से मखाना फोड़ी का काम करने आए श्याम कुमार साहनी राशन उठाने के लिए कोटा की दुकान में गया हुआ था वही राशन लेकर आने के दरमियान सब्जी मंडी के पास अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक की चपेट में आने से श्याम कुमार साहनी की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई वही गस्ती कर रही कोढ़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव सहित 18 चक्का ट्रक को भी कोटा थाना लेकर आए वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई वहीं मृतक के बारे में बताया जाता है कि वर्षों से कोढ़ा क्षेत्र में रहकर मखाना फोड़ी का कार्य किया करते थे। मृतक के 2 पुत्र अरविंद सहनी और बालमुकुंद सहनी सहित अपने पत्नी संजू देवी के साथ कोढ़ा पेट्रोल पंप के सामने विनोद गुप्ता के मखाना फोड़ी में कार्य करते थे दरभंगा से आकर मखाना का ही कार्य से पूरे परिवार का भरण पोषण होता था वही घर के मुखिया की मृत्यु हो जाने से 2 पुत्र सहित मृतक की पत्नी सदमे में है वही कोढ़ा पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेज दिया है ।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
