बिहार के खिलाड़ी में हुनर की नहीं है कमी बल्कि संसाधनों की कमी – सुनील कुमार यादव
प्रवीण कुमार (कटिहार)
सेमापुर के जे एन सी हाई स्कूल प्रांगण में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला के बाद समापन हो गया। फाइनल मुकाबला जनेराधार फाइटर्स व सिक्कट टाईगर के बीच खेला गया जिसमें जनेराधार फाइटर्स विजेता रही। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव शामिल हुए जहां आयोजकों की ओर से उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने फाइनल मुकाबले में भाग ले रहे क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं सुनील कुमार यादव ने आयोजकों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के खिलाड़ियों में आगे बढ़ाने लालसा बढ़ती है और उनका उत्साह बढ़ता है सुनील कुमार यादव ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भाग ले रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य का कामना किया जबकि उन्होंने कहा कि बिहार खासकर कटिहार के क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों में हुनर की कमी नहीं है बस संसाधन की कमी से पीछे रह जाते हैं। हमारे बिहार के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल रहे हैं उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं बस संसाधन की कमी से बिहार और खास कर कटिहार के क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ी पीछे रह जाते हैं जिसपर सरकार को अवश्य ध्यान देना चाहिए। सुनील कुमार यादव ने आयोजक तौफीक, नियमित, मिथिलेश, सनी, रिजवान, मणिकांत, मिथुन, किस्मत सहित अन्य लोगों को आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। मौके पर पियारूल, नाहिद रब्बानी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, परवेज, देवेंद्र यादव, डॉ आरिफ, पप्पू, अखिलेश पोद्दार, प्रीतम चक्रवर्ती, रवि यादव, दीपक जयसवाल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद थे।
