मनिहारी-कटिहार मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी-कटिहार मुख्य मार्ग पर सीज टोला कुतुबपुर के पास रविवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान नारायणपुर निवासी मोहम्मद रोहित (पिता मोहम्मद लालू) के रूप में हुई है। घायलों में मोहम्मद वजीर (नारायणपुर) और मोहम्मद मेराज (पिता अब्दुल हसन, निवासी बोलिया वार्ड 5) शामिल हैं।स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मोहम्मद वजीर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कटिहार रेफर किया गया, जबकि मोहम्मद मेराज को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए कटिहार भेज दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में यातायात नियंत्रण और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
