मवेशियों को बचाने के क्रम में सड़क किनारे पेड़ से टकराई बस , हताहत नहीं।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर देर रात बड़ा हादसा होने से टल गया। पटना से सिलीगुड़ी जा रही यात्री बस सोमवार देर रात्रि लगभग दो बजे घेरू घाट के समीप अचानक सड़क पर आए मवेशियों को बचाने के क्रम में सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब दो बजे तीनघड़ियां गांव की भैंसों का झुंड अचानक सड़क पर आ गया। ड्राइवर ने सवारियों और खुद की जान बचाने के लिए बस मोड़ी, लेकिन नियंत्रण खोने से बस पेड़ से टकरा गई। सौभाग्य से बस पर सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बच गए।स्थानीय महिला राधा देवी ने बताया कि हादसा रात को करीब दो बजे हुआ। भैंसें गांव की ही थीं, हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने आशंका जताई कि ड्राइवर को हल्की झपकी भी आ गई थी, जिससे हादसा हुआ।बस चालक सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि “पटना से सिलीगुड़ी जा रही बस घेरू घाट के समीप पहुंची थी, तभी करीब पचास भैंस अचानक सामने आ गए। मजबूरन मुझे गाड़ी मोड़नी पड़ी, जिससे बस पेड़ से टकरा गई। नीचे घर और मवेशी का बाड़ा भी था, लेकिन किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।”
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
