September 23, 2026

डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

Read Time:1 Minute, 42 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

आगामी लोकसभा चुनाव, ईद और रामनवमी का त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को रोशना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष मोहम्मद तारिक अनवर अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एंव गणमान्य लोगों द्वारा सादगी और शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने को लेकर बारी बारी से अपनी-अपनी बातों को रखा गया। थाना अध्यक्ष ने सभी लोगों की बात सुनकर कहा कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस में आदर्श आचार संहिता का पालन करना अनिवार्य होगा। निर्धारित जारी गाइडलाइन को नहीं पालन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अफवाह फैलाने वाले एवं हुड़दंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी रहेगी।गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुखिया जुलूम सिंह, सरपंच असगर अली,राजद नेता चंदन यादव, भाजपा नेता प्रहलाद शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, मनीष चौधरी,मुसलम सहित दोनों सम्प्रदायों के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Previous post 12 लीटर 735 मिलीलीटर विदेशी शराब जप्त। शराब तस्कर भागने में सफल रहा।
Next post चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली शोभा यात्रा, बडी संख्या में महिलाओं ने लिया हिस्सा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial