November 14, 2026

चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली शोभा यात्रा, बडी संख्या में महिलाओं ने लिया हिस्सा ।

Read Time:3 Minute, 19 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के वार्ड संख्या 25 शंकरपुर प्रभात नगर से श्री श्री 108 हरि नाम संकीर्तन समाप्ति के बाद विसर्जन हेतु शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे बड़ी संख्या में दर्जन भर पुलिसकर्मी चल रहे थे। साथ-साथ पीछे से भी कई पुलिसकर्मी शस्त्र लेकर सुरक्षा में लगे हुए थे। एक तो कारण पूरे देश में आचार संहिता चल रहा है, वहीं दूसरी ओर शंकरपुर प्रभात नगर के चारों ओर दूसरे समाज के लोग बडी़ संख्या में निवास करते हैं। इसीलिए प्रशासन ने सुरक्षा का ध्यान को रखते हुए विशेष चाक चौबंद सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। ताकि किसी प्रकार का असामाजिक तत्वों के द्वारा विधि व्यवस्था को खंडित ना कर सके। शंकरपुर, प्रभात नगर में श्री श्री 108 हरि नाम संकीर्तन का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव वातावरण में संपन्न हो गया। हरिराम संकीर्तन आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज शाह, उपाध्यक्ष आशीष कुमार, सचिव आनंद विश्वास, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, सक्रिय सदस्य कमलेश कुमार साह, सदस्य रोहित, रिशु, राजू, अभिषेक, बादल, सिंटू, उमाशंकर,संजीव गुप्ता,विश्वनाथ गुप्ता ने कलश यात्रा से लेकर विसर्जन शोभायात्रा तक अहम भूमिका निभाई। आयोजन समिति के कमलेश कुमार साह ने बताया कि संकीर्तन में पहाड़पुर डंडखोरा एवं कटिहार के कीर्तन मंडली के द्वारा हरे राम हरे कृष्ण कीर्तन के साथ-साथ आकर्षक ढंग से झांकी प्रस्तुत किया। पंडित के द्वारा वैदिक मंत्रौच्चारण के बीच कलश स्थापना एवं मूर्ति स्थापना किया गया। पुरोहित के रूप में आशीष कुमार एवं उनकी पत्नी सोनी कुमारी ने अपने कार्य का भक्ति भाव से निभाया। आज संध्या हरि नाम संकीर्तन समाप्ति के पश्चात रंजीत कुमार साह के द्वारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महाप्रसाद में बड़ी संख्या में महिला,पुरुष एवं बच्चों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। महाप्रसाद वितरण के पश्चात हरि नाम संकीर्तन स्थल से राधा कृष्ण की प्रतिमा को बैण्ड बाजा के साथ नगर भ्रमण करते हुए विजय बाबू की पोखर में प्रतिमा को विसर्जित किया गया।

Previous post डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
Next post अधिवक्ता संघ की आम सभा आयोजित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial