November 12, 2026

रोशना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, चालकों में अफरा तफरी

Read Time:2 Minute, 27 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ )

रोशना थाना क्षेत्र अन्तर्गत महानंदा बांध रोशना चेक पोस्ट के समीप रोशना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया वाहन चेकिंग अभियान रोशना पुलिस ने दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच की गई ।जांच के क्रम में रोशना पुलिस ने ₹12000 रुपए वाहन चालकों से जुर्माना किया गया बताते चले कि आगामी 1 जनवरी को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। रोशना पुलिस लगातार शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए हमेशा क्षेत्र में तत्पर रहती है। वही रोशना पुलिस ने सुबह से ही रोशना चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जहां बंगाल की तरफ से आ रही दो पहिया वाहनों को रोककर डिक्की, कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, एवं हेलमेट की जांच की गई जिसके पास गाड़ी के कागज नहीं मिलने पर पुलिस ने चालान काटा, वही आ रही चार पहिया वाहनों को भी रोककर पुलिस ने तलाशी ली वाहनों की कागज मांगी गई कागज नहीं रहने पर चार पहिया वाहनों की भी चालान काटी गई। रोशना थाना अध्यक्ष मासुम कुमारी जानकारी देते हुए बताई की पुलिस आरक्षी अधीक्षक के निर्देश अनुसार सोमवार को रोशना में बने चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया इस वाहन चेकिंग अभियान में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई जो बंगाल और बिहार आने जाने वाली सभी वाहनों की जांच की जा रही थी। वाहन चालकों के पास कागजात, ड्राइविंग, लाइसेंस, हेलमेट, नहीं रहने पर चालान काटी गई। वहीं उन्होंने आगे बताई की पहले से चल रहा है और यह सिलसिला चलता ही रहेगा। वाहन चेकिंग अभियान में मौके पर SI राम मोहन सिंह के साथ कई पुलिस बल मौजूद थे

Previous post 96 लिटर अंग्रेजी शराब के साथ वाहन जब्त चालक फरार
Next post हत्या के प्रयास के तीन फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial