September 17, 2026

देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया

Read Time:1 Minute, 2 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

गुप्त सूचना पर गस्ती में निकले मनिहारी थाना के सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने दलबल के साथ दिलारपुर वार्ड नंबर 13 निवासी ओम प्रकाश सिंह पूर्व प्रकाश पोद्दार को एक बगीचा से घेरे में लेते हुए पूछताछ की। सशस्त्र बलों द्वारा तलाशी करने पर प्रकाश पोद्दार के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक लोहे का फाइटर बरामद हुआ। आरोपी प्रकाश पोद्दार को गिरफ्तार करते हुए मनिहारी थाना में कांड संख्या 281/2023 आर्म्स एक्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस अवसर पर एस आई गौतम कुमार, एसआई उमेश चंद्र पांडे मौजूद थे।

Previous post वाटर प्यूरीफायर लायंस हॉस्पिटल को कराया उपलब्ध
Next post मनिहारी के तीन बच्चे 29 वा राष्ट्र स्तरीय सब जुनियर नेट बॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए चयनित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial