April 16, 2026

आग लगने से 3 घर जले लाखों का नुकसान ।

Read Time:1 Minute, 41 Second

बारसोई प्रखंड के बासंकोटा वार्ड नंबर 9 में शनिवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग जाने से तीन घर जल गए। जानकारी अनुसार आग लगी में कुल 3 घर जले हैं जिसमें एक घर आवासीय तथा बाकी दो अन्य घर गैर आवासीय है । अगलगी घटना की सूचना दुरभाष पर अंचलाधिकारी अमर कुमार राय को मिली। उन्होंने अग्निशमन विभाग को अविलंब आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर भेजा । वहीं अग्निशमन के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाते हुए आसपास के अन्य दो घरों को आग लगने से बचा लिया गया । इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद भाजपा नेता मोहम्मद मुजा ने बताया कि अग्नि पीड़ितों में घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए जिनमें नगद 15 हजार रुपए एवं अनाज वस्त्र आदि स्वाहा हो गया है। वहीं उन्होंने अग्नि पीड़ितों में शामिल साबो खातून, नाजरा खातून एवं फातिमा खातून को अंचल प्रशासन को अविलंब मुआवजा देने का मांग किया है। कोई घटना के संबंध में सीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर जाकर जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही। इसके उपरांत सरकारी नियम अनुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दी जाएगी ।

Previous post निगम के कई योजनाओं का होगा उद्धघाटन, केंद्रीय राज्य मंत्री सहित बिहार के कई मंत्री होंगे शामिल
Next post অসমক ৰক্তাক্ত কৰিব বিচৰা ছয় মুছলিম মৌলবাদী বিদ্ৰোহী উগ্ৰপন্থী আটক বৰপেটা জিলাত
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial