निगम के कई योजनाओं का होगा उद्धघाटन, केंद्रीय राज्य मंत्री सहित बिहार के कई मंत्री होंगे शामिल
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
गया नगर निगम द्वारा विभिन्न मदों से पूर्ण किये गए योजनाओं का उद्धघाटन 21 अप्रैल को होंगे। जिसमें भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री सहित बिहार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य सहित अन्य शामिल होंगे। इसी क्रम में तैयारी को लेकर मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने शनिवार को सम्पन्न योजनाओं का ऑन स्पॉट जाकर जायजा लिया। मेयर-डिप्टी मेयर ने संबंधित आला अधिकारियों के साथ नैली स्थित कचरा निष्पादन प्लांट पहुंचे। जहां सम्बंधित को कई जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। इसके आलवा श्मशान घाट, चिल्ड्रन पार्क, बॉटम नाला, लाइट एन्ड साउंड, नादरागंज नाला, जीबी रोड केपी रोड का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिया। साथ ही उद्धघाटन समारोह को लेकर निगम सभागार में भी बैठक कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर नगर आयुक्त संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
