May 27, 2026

कटिहार में भगवान परशुराम वंशजों का बैठक आयोजित

Read Time:2 Minute, 42 Second

13 मार्च को सत्यभामा गार्डन में होगा होली मिलन समारोह ।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भगवान परशुराम वंशजों का विशेष बैठक निजी होटल में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता नवीन कुमार झा ने किया। बैठक के संचालन नरोत्तम जोशी ने किया। बैठक में उपस्थित सभी परशुराम वंशज के लोगों ने अपना-अपना विचार प्रकट किया। विचारोप्रांत सर्वसम्मति से 13 मार्च को दिन के 1:00 बजे दिन में सत्यभामा गार्डन में होली मिलन समारोह आयोजन करने का प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए नवीन कुमार झा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष बड़े ही उत्साह के साथ परशुराम वंशज के द्वारा होली मिलन का आयोजन किया जा रहा है। होली मिलन समारोह में कटिहार जिले वासी सपरिवार आमंत्रित हैं। बैठक को संबोधित करते हुए नरोत्तम जोशी ने कहा कि 13 मार्च को सत्यभामा वैंकट हाऊस में दिन के 1:00 बजे होली मिलन का समारोह आयोजित होना तय हुआ है। इस होली मिलन समारोह में सभी कटिहार वासी सादर आमंत्रित हैं।होली मिलन समारोह का आयोजन होने से आपसी भाईचारा को और भी मजबूती मिलता है। इसलिए हम लोग सभी लोग इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे। बैठक में नरेश शर्मा, राजेश कुमार झा,दीपक कुमार झा, विनय बिहारी शर्मा,शंभू कुमार चौबे, प्रमोद कुमार ठाकुर, विक्टर झा, संजीव कुमार सिंह झा, प्रवीण कुमार झा, चंदन कुमार वर्मा,संदीप कुमार चौबे, मनोज कुमार मिश्रा, रवि झा, श्रुतिकांत कश्यप, अमर कुमार झा, सुंदरकांत ठाकुर, शक्ति कुमार, विनय झा,ध्रुव चंद्र झा, राजेश रंजन मिश्रा, अभिषेक तिवारी, महेंद्र कुमार झा,गुनेश कुमार पाठक,पप्पू चौबे सहित बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया।

Previous post कटिहार से तीन जोड़ी अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू :सीनियर डीसीएम
Next post मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार चार वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial