June 21, 2026

जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निष्पादन सीओ अनुपम

Read Time:2 Minute, 1 Second

कुर्सेला ( राजशेखर जयसवाल)

शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम एवं महिला पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए लोगों की समस्याओं को सुना गया। बता दे की अब अंचल परिसर में जनता दरबार विभागीय आदेश अनुसार लगता है। जिसके बाद से फरियादियों में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है। लगातार लोग अपने समस्या को लेकर अंचल पहुंचकर अपने मामले का निष्पादन करा रहे हैं।वहीं जनता दरबार में पूर्व से लंबित कुल सात मामलों की सुनवाई की गई, वही तीन मामले का निष्पादन दोनों पक्षों की सहमति से किया गया। शेष बचे मामले में सहमति दोनों पक्षों में नहीं बन पाई। वहीं तीन नए मामले आए। कुल सात मामलों में नोटिस जारी कर दिया गया है, जिनकी अगली सुनवाई आगामी शनिवार को निर्धारित की गई है।अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने स्पष्ट किया कि नोटिस प्राप्त होने के बाद संबंधित पक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है। यदि कोई पक्ष लगातार तीन बार नोटिस प्राप्त करने के बाद भी उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आपसी विवादों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सुलझाना है।

Previous post तीन शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, विद्यालय में खुशी की लहर
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरसेला में रसोईया के खाते में भेज कर सरकारी पैसा निकासी गवन का आरोप।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial