मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार चार वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत विभिन्न कांडों में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज आनंद के नेतृत्व में की गई इस सघन छापेमारी में मेदिनीपुर गांव से गैरजमानती धारा के आरोपी शेख मोईन (पिता- शेख सुलेमान) को गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा मनिहारी थानाकांड संख्या 245/24 के फरार प्राथमिकी अभियुक्त अजय रजक, कांड संख्या 313/24 में पशु तस्करी मामले में लाईनर की भूमिका निभाने वाले पहाड़पुर निवासी शेख हमीद (पिता- शेख तेतर) तथा कांड संख्या 137/24 में फरार बघार निवासी विकास यादव को भी पुलिस ने पकड़ लिया।थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि समाज विरोधी तत्वों व फरार आरोपियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस छापेमारी में एसआई गौतम कुमार, अंजनी सिंह, अजय गुप्ता, आर. बी. शर्मा, एएसआई संतोष कुमार, पीएसआई सत्यम कुमार, अमित कुमार सहित पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
