May 26, 2026

डंडखोरा थाना के पूर्व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को दिया विदाई

Read Time:1 Minute, 56 Second

नये थानाध्यक्ष का किया अभिनंदन

प्रवीण कुमार(कटिहार)

डंडखोरा थाना परिसर में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डंडखोरा पूर्व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को विदाई दिया गया। पूर्व के थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार को अंग वस्त्र, फूल का माला,बुके देकर विदाई दिया गया। समारोह में थाना के पदाधिकारी एवं कर्मचारी के साथ-साथ क्षेत्र के गन्यमान्य लोग शामिल हुये।नये प्रभारी ओम प्रकाश महतो का अभिनंदन किया गया। नये थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश महतो को फूल का माला,बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। नये थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश महतो ने कहा कि मैं ईमानदारी पूर्वक कार्य करूंगा। कानून का अक्षरशः पालन करते हुए जनता के लिए कार्य करूंगा। उच्च अधिकारी के आदेश का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वाह करूंगा। थाना अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि थाना क्षेत्र की जनता से मैं अपेक्षा रखता हूं कि मुझे कानून का पालन करने में सहयोग करेंगे। मैं इस क्षेत्र की जनता की हक और अधिकार एवं सम्मान की रक्षा करते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखेगा। सम्मान समारोह में पूर्व प्रमुख सूरज साह, भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल विश्वास, हरिमोहन सिंह ने अंगवस्त्र बुके देकर सम्मान किया।

Previous post सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर।
Next post मनिहारी पुलिस ने फरार एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial