कुर्सेला में सड़क हादसे में मुखिया पुत्र की दर्दनाक मौत,मचा कोहराम
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला प्रखंड के अयोध्यागंज बाजार जाने वाली सड़क पर बुधवार की देर रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान शाहपुर धर्मी पंचायत के वर्तमान मुखिया अरुण यादव के पुत्र किशु कुमार, उर्फ पीयूष उम्र30 वर्ष पिता अरुण यादव, निवासी कटरिया गांव के रूप में की गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशु कुमार अपनी बाइक से अयोध्यागंज बाजार की ओर जा रहे थे, तभी धर्मशाला के पास अचानक गाड़ी नियंत्रित होकर सड़क किनारे सिधी के दीवाल से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गया और स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।कुर्सेला पीएचसी के डॉ. रितेश कुमार ने बताया कि युवक के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई थीं, विशेषकर ब्रेन में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। डॉक्टर ने पुष्टि कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मुखिया अरुण यादव व उनके परिवार के सदस्य जैसे ही अस्पताल पहुंचे, पूरा माहौल गमगीन हो गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वही मां ने बताया कि 5 मिनट पहले घर से निकल ही था बोला तुरंत आते हैं। वही गांव और पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग मुखिया परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंच रहे हैं। घटना के सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर, इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
