मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
मुख्यालय प्रांगण के सभाकक्ष भवन में बुधवार को आईसीडीएस निर्देशालय के दिशा निर्देश पर मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना दो का लाभ दिलाने हेतु सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण सीडीपीओ संगीता कुमारी के नेतृत्व में संचालित किया गया। प्रखंड अंतर्गत संचालित 157 आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेविकाए प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित थी। प्रशिक्षक के रूप में जिला से आए जिला परियोजना सहायक राजेश कुमार महतो, महिला हेल्पलाइन प्रभा कुमारी, विशाल कुमार ,मनीष कुमार ,मोहम्मद फारूक आलम सहित सभी महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थी। सीडीपीओ ने बताया कि इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना दो को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस योजना में पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को सशर्त दो किस्तों में पाॅंच हजार की राशि लाभुक को प्रदान की जाएगी। प्रथम किस्त गर्भावस्था पंजीकरण के बाद तीन हजार की राशि प्रदान की जाएगी ।जबकि अंतिम किस्त बच्चे का जन्म पंजीकृत हो जाने व बच्चे को बीसीजी, ओपीवी ,डीपीटी, हेपेटाइटिस बी सहित पहले टिके का चक्र शुरू होने पर प्रदान की जाएगी। वहीं दूसरे शिशु के रूप में कन्या होने पर महिला को छह हजार रुपए मिलेंगे। लाभार्थी को गर्भावस्था के दौरान पंजीकरण कराना आवश्यक होगा, ऐसी महिलाओं की जानकारी आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा इकट्ठा कर सूची तैयार करनी है।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
