July 26, 2026

मंदिर निर्माण स्थल के विवाद को लेकर हुई शांति समिति की बैठक।

Read Time:3 Minute, 6 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा  थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंधैली गांव में हनुमान मंदिर निर्माण स्थल को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की कारण थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर इरशाद आलम प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ,मुखिया, सरपंच पंचायत समिति सदस्य सहित दोनों पक्षों के गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने भाग लिया। बैठक में दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी अपनी बात रखी। विवाद को सुलझाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सरकारी अंचल अमीन के द्वारा भूमि की पैमाइश की गई। पैमाइश के आधार पर मंदिर के स्थल किसी भी निजी लोगों के जमीन में नहीं पढ़ने की बात आई। थाना अध्यक्ष ने कहा कि सभी लोगों ने पुलिस प्रशासन का सहयोग किया । समाजसेवी निर्मल कुमार विश्वास ने कहा कि  थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना पहली बार हुई है इसके पूर्व कभी भी इस तरह के विवाद सामने नहीं आया है। दोनों संप्रदाय के लोग सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण के साथ रहते एवं हर त्योहार को मनाते आये है। बीडीओ ने कहा कि मुझे आप सभी से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस तरह के मामला नही होने देंगे। दोनों पक्षों के समझौते के तहत मंदिर निर्माण स्थल पर मंदिर निर्माण की बात हुई तथा मंदिर के समीप रास्ते की भी सहमति बनी । थाना अध्यक्ष ने दोनों संप्रदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग पूर्ण रूप से देने की बात कही । इस मौके पर सरपंच जगदीश प्रसाद महतो, दिनेश कुमार मंडल उप मुखिया मनोज कुमार मंडल, मुस्ताक आजम ,शेख तसीरुद्दीन, शेख रईस ,मनोज कुमार प्रसाद ,हरिमोहन सिंह, रूबी खान राकेश मुर्मू ,प्रकाश चंद्र मंडल,पंकज मड़ैया, सतनारायण मंडल निहाल अख्तर फिरदोस आलम सिकंदर ततमा ,कपिल यादव ,संतोष कुमार, सोनू कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्रामीण एवं बुद्धिजीवी मौजूद थे।

Previous post सड़क परिवहन नियमों की अनदेखी करनेवालों पर प्रशासन की होगी पैनी नजर ।
Next post
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial